मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सुब्रहमण्यम को लग सकती है फटकार

भारतीय क्रि केट टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुनील सुब्रहमण्यम को वेस्ट इंडीज के वर्तमान दौरे के दौरान देश के उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित र्दुव्‍यवहार

WAf𝕏TGin✉🖨
सुब्रहमण्यम को लग सकती है फटकार

नई दिल्ली । भारतीय क्रि केट टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुनील सुब्रहमण्यम को वेस्ट इंडीज के वर्तमान दौरे के दौरान देश के उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित र्दुव्‍यवहार करने के लिए बीसीसीआई कड़ी फटकार लगा सकता है।

सुब्रहमण्यम का रवि शास्त्री की अगुआई वाले सहयोगी स्टाफ के साथ 45 दिन का कार्यकाल बढाया गया था और कैरेबियाई सीरीज के बाद उनके पद पर बने रहने की संभावना नहीं है।

भारत का वेस्ट इंडीज दौरा तीन सितम्बर को समाप्त होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘भारतीय टीम को सरकार के निर्देश पर जल संरक्षण पर एक छोटे विज्ञापन की शूटिंग करनी थी।

यह पता चला है कि बीसीसीआई ने दो उच्चायोगों को सूचित किया कि सुब्रहमण्यम इसमें उनकी सहयोग करेगा क्योंकि वह प्रशासनिक मैनेजर है।’ उन्होंने कहा, ‘‘त्रिनिदाद एवं टोबैगो में जब भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुब्रहमण्यम से उनके सहयोग के लिए बात की तो उन्होंने उनसे रुखे अंदाज में कहा, ‘‘मेरे लिए इतने अधिक संदेश मत भेजो।’ बीसीसीआई को पता चला है कि सुब्रहमण्यम ने उनके फोन भी उठाए जबकि वे सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे थे।