मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सपाई कराते हैं दंगा‚ हम दंगलः अनुराग ठाकुर

जनपद बागपत के नगर बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष

WAf𝕏TGin✉🖨
सपाई कराते हैं दंगा‚ हम दंगलः अनुराग ठाकुर

जनपद बागपत के नगर बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा सपाई दंगा कराते हैं हम दंगल कराते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पेट में आग और कुछ हासिल करने की चाह है‚ वही देश के लिए पदक जीत कर ला रहे हैं।

नगर बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि आप पदक विजेताओं को देखेंगे तो पाएंगे कि वे बहुत संपन्न घरों से नहीं हैं।

जिनके पेट में आग है और कुछ करने और हासिल करने की भावना है‚ ग्रामीण क्षेत्रों के वही लोग देश के लिए पदक जीत रहे हैं।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा इन खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाती है लेकिन उसको सोचना चाहिए कि इनसे ही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़øकर देश के लिए मेड़ल जीतती हैं।

उन्होंने कहा कि सपाई दंगा कराते हैं और हम दंगल कराते हैं।