मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

केजरीवाल लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

WAf𝕏TGin✉🖨
केजरीवाल लगातार तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित हुए।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई । बयान में बताया गया कि पार्टी नेताओं– पंकज गुप्ता और एन ड़ी गुप्ता को क्रमशः सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इन पदाधिकारियों का निर्वाचन पांच साल के लिए हुआ है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को केजरीवाल समेत ३४ सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।

बयान में कहा गया कि रविवार को डि़जिटल तरीके से हुई पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में एक राष्ट्रीय संयोजक‚ राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया ।