मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उपराष्ट्रपति ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की वकालत की

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केंद्र तथा राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन से सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का आह्वान

WAf𝕏TGin✉🖨
उपराष्ट्रपति ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की वकालत की

पुडुचेरी । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केंद्र तथा राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन से सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का आह्वान किया और कहा कि इस तकनीक को अपनाना अनिवार्यं भी किया जा सकता है।

नायडू ने यहां जवाहरलाल परास्नातक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान में 7.67 करोड़ रपये की लागत से बने 1.5 मेगावाट के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, प्रत्येक केंद्रीय, राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सरकारी इमारतों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र होना चाहिए।