मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सोनिया धवन की वापसी

स्मार्टफोन तो हर किसी के पास होता है और उसमें पेटीएम भी होता है। वही पेटीएम जिसका इस्तेमाल पैसे लेने और देने के लिए होता है।

WAf𝕏TGin🖨
सोनिया धवन की वापसी

स्मार्टफोन तो हर किसी के पास होता है और उसमें पेटीएम भी होता है। वही पेटीएम जिसका इस्तेमाल पैसे लेने और देने के लिए होता है।

पेटीएम के मालिक हैं विजय शेखर शर्मा। यह कहानी है पेटीएम की वाइस प्रेजिडेंट सोनिया धवन की जो हाल ही में अपने पति रूपक जैन के साथ 5 महीने जेल की सजा काटकर आईं हैं और दोबारा पेटीएम ज्वाइन कर लिया है।

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी और कंपनी की पूर्व वाइस प्रेजिडेंट सोनिया धवन की कंपनी में फिर से एंट्री हुई है।

बता दें कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के पर्सनल डेटा चुराकर फिरौती मांगने के आरोप में पिछले साल अक्टूबर में सोनिया की गिरफ्तारी हुई थी।

इस साल मार्च में इलाहाबाद हाईकोर्ट से पेटीएम के कम्‍यूनिकेशन और पब्लिक रिलेशन विभाग की वाइस प्रजिडेंट सोनिया को जमानत मिली है। इस केस में सोनिया करीब 5 महीने तक जेल में रहीं।

बता दें कि सोनिया धवन को 22 अक्‍टूबर 2018 को पेटीएम के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष और विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।