मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सिक्किम से 24 साल पुराना चामलिंग शासन प्रेम सिंह ने खत्म किया

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 24 साल के शासनकाल को खत्म करते हुए पी एस गोले के रूप में जाने जाने वाले प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के नये क्षत्रप बन कर

WAf𝕏TGin✉🖨
 सिक्किम से 24 साल पुराना चामलिंग शासन प्रेम सिंह ने खत्म किया

गंगटोक। पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 24 साल के शासनकाल को खत्म करते हुए पी एस गोले के रूप में जाने जाने वाले प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के नये क्षत्रप बन कर उभरे हैं।

हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 17 सीटें मिली हैं। विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं।

चामलिंग के नेतृत्व वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के संस्थापक सदस्य रहे गोले ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाई।

उन्होंने एसडीएफ पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया था।