मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

बुरहान वानी के इलाके में मंगलवार को होगा मतदान

मंगलवार को कश्मीर के उस अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है जो हिज्ब के पोस्टर ब्याय बुरहान वानी का इलका रहा है। अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन चरणों में

WAf𝕏TGin🖨
बुरहान वानी के इलाके में मंगलवार को होगा मतदान

जम्मू। मंगलवार को कश्मीर के उस अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है जो हिज्ब के पोस्टर ब्याय बुरहान वानी का इलका रहा है।

अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन चरणों में पहले जिला अनंतनाग में 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होने जा रहा है। यह जिला 6 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें अनंतनाग, डुरु, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा और पहलगाम शामिल हैं।

दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों में फैले अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना सुरक्षाबलों, चुनाव आयोग और चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती है।