मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दोनों घुटने बदलकर महिला के टेड़े पैर सीधे किए

जीबीएच जनरल हाॅस्पीटल में 71 वर्षीय महिला के घुटने बदलने का आॅपरेशन किया गया। इसके कारण महिला पिछले चार साल से चल भी नहीं पा रही थी और उनके

WAf𝕏TGin🖨
दोनों घुटने बदलकर महिला के टेड़े पैर सीधे किए

उदयपुर। जीबीएच जनरल हाॅस्पीटल में 71 वर्षीय महिला के घुटने बदलने का ऑपरेशन किया गया। इसके कारण महिला पिछले चार साल से चल भी नहीं पा रही थी और उनके पैर टेड़े हो गए थे।

ग्रुप डायरेक्टर डाॅ. आनंद झा ने बताया कि गोपीबाई (71) को परिजन पिछले दिनों जीबीएच जनरल हाॅस्पीटल में आर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लसेमेंट सर्जन डाॅ. सूर्यकांत पुरोहित के पास लेकर पहुंचे थे।

महिला के दोनों पैर टेड़े हो चुके थे। वह पिछले चार साल से बमुश्किल आठ-दस कदम ही चल पाती थी।

उन्हें पैरों में तेज दर्द रहता था। उम्र अधिक होने से काफी रिस्क थी, लेकिन एक्स-रे एवं जांचों में पता चला कि महिला के दोनों पैरों के घुटने पूरी तरह से खराब हो चुके थे, इसके कारण उनके दोनों पैर टेड़े हो गए थे।

इस पर डाॅ. सूर्यकांत पुरोहित, डाॅ. सौरभ अग्रवाल और निश्चेतना विभाग के डाॅ. पियूष गर्ग ने सभी जांचों के बाद ऑपरेशन कर घुटना बदलना तय किया।

डाॅ. सूर्यकांत पुरोहित के अनुसार महिला के दोनों घुटने एक ही बार में बदल दिए गए और अगले दिन पूरे वजन के साथ उन्हें वाॅकर के सहारे चलाया गया। ऑपरेशन के तुरंत बाद टेड़े पैरों भी सीधे हो गए और वजन लेने लग गए।