मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कानपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्‍तर प्रदेश में कानपुर मुठभेड़ में पुलिस कर्मियों की मृत्‍यु पर पीड़ा व्‍यक्‍त की है। श्री नायडू ने ट्विटर पर कहा कि वे दिवंगत पुलिस कर्मियों के

WAf𝕏TGin✉🖨
उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कानपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्‍तर प्रदेश में कानपुर मुठभेड़ में पुलिस कर्मियों की मृत्‍यु पर पीड़ा व्‍यक्‍त की है। श्री नायडू ने ट्विटर पर कहा कि वे दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ हैं।

उन्‍होंने घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की। मुठभेड़ में मारे गए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उप राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्‍होंने समाज को अपराध मुक्‍त बनाने और कानून का शासन स्‍थापित करने के लिए सर्वोच्‍च बलिदान दिया।

श्री नायडू ने कहा कि समाज उनके बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। उनकी निष्‍ठा, अदम्‍य साहस और कर्तव्‍य के प्रति समर्पण सराहनीय है और यह समाज के लिए अनुकरणीय मानदंड स्‍थापित करेगा।