मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दो गज की दूरी बनाये रखने, मास्‍क लगाने और हाथ धोते रहने की अपील दोहराई है। भय और आशंकाओं

WAf𝕏TGin✉🖨
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दो गज की दूरी बनाये रखने, मास्‍क लगाने और हाथ धोते रहने की अपील दोहराई है।

भय और आशंकाओं के उन्‍मूलन के लिए गीत और कला के उपयोग के विषय पर स्पिक मैके अनुभव सीरिज का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संगीत बहुत सुकून देता है और समाज के सभी वर्गों के लोगों को एकसूत्र में पिरोता है।

उन्‍होंने कहा कि ताली और थाली बजाने के लिए लोगों को एकसूत्र में पिरोने के संयुक्‍त प्रयासों से संगीत के सुरों की इस एकता की भावना का पता चलता है।

श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह संगीत में सामंजस्‍य और अनुशासन की आवश्‍यकता होती है, उसी तरह कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए प्रत्‍येक नागरिक को संयम और अनुशासन की आवश्‍यकता है।