मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह: वेणुगोपाल

कांग्रेस ने नागरिकता विधेयक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि संसद से इस विधेयक के पारित होने की स्थिति

WAf𝕏TGin✉🖨
गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह: वेणुगोपाल

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नागरिकता विधेयक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि संसद से इस विधेयक के पारित होने की स्थिति में इसे लेकर उच्चतम न्यायालय जाने सहित सभी संभावनाओं पर विचार होगा।

पार्टी की 14 दिसंबर को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों का जायजा लेने यहां रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह विधेयक संविधान पर हमला है, हमारे मौलिक अधिकारों पर हमला है।’’ यह पूछे जाने पर कि विधेयक के पारित होने के बाद क्या पार्टी उच्चतम न्यायालय जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘‘सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।’’