मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' का पोस्टर शेयर करने के बाद ट्विटर पर उठाया ये कदम

आलिया भट्ट ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सड़क 2' का पहला पोस्टर शेयर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट पर कमेंट सेक्शन बंद कर

WAf𝕏TGin🖨
आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' का पोस्टर शेयर करने के बाद ट्विटर पर उठाया ये कदम

नई दिल्ली l आलिया भट्ट ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सड़क 2' का पहला पोस्टर शेयर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया हैं।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद सोशल मीडिया पर शोबिज में भाई-भतीजावाद और पक्षपात पर बहस फिर से शुरू हो गई है। इसके चलते बॉलीवुड के अधिकांश स्टार किड्स संदेह के घेरे में आ गए हैं।

ऑनलाइन बड़ी ट्रोल का शिकार हो रही आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद करने का निर्णय लिया हैं।

हाल ही में आलिया ने ट्विटर पर 'सड़क 2' फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था, लेकिन उन्हें अपने ट्वीट के कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा। फिल्म निर्माता महेश भट्ट की हिट फिल्म सड़क की दूसरी किस्त 'सड़क 2' है, यह अपनी शुरुआत से ही खबरों में है।