मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

मैं सरल योजना वाला सरल इंसान हूं : अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हैसियत को लेकर सहज रहना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सरल है, जो कल से बेहतर होगी।

WAf𝕏TGin🖨
मैं सरल योजना वाला सरल इंसान हूं : अनिल कपूर

नई दिल्ली । अभिनेता अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हैसियत को लेकर सहज रहना नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि उनकी योजना सरल है, जो कल से बेहतर होगी।

समय के साथ आपके लक्ष्य बदलते हैं, इसके जवाब में हाल ही में कोलकाता में रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स द्वारा एक पैनल र्चचा का हिस्सा बने अभिनेता ने कहा, काफी अजीब है, मेरे लक्ष्य अभी तक बिल्कुल भी नहीं बदले हैं।

मैं एक सरल योजना के साथ वाला साधारण आदमी हूं और इसलिए मैं यही प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा, मैं कभी भी शालीनता के डर से पूरी तरह से सहज नहीं होना चाहता हूं और यह केवल तब होता है जब आप खुद को असहज परिस्थितियों में डालते हैं, जिससे आप बढ़ते हैं और सीखते हैं।

अनिल ने 1979 में आई फिल्म ‘‘हमारे-तुम्हारे’ में एक छोटे से किरदार से शुरुआत की थी और तब से अब तक वह खुद को कई बार साबित कर चुके हैं।

‘‘वो 7 दिन’, ‘‘1942 : अ लव स्टोरी’, ‘‘मिस्टर इंडिया’, ‘‘तेजाब’, ‘‘राम लखन’, ‘‘लम्हे’, ‘‘बेटा’, ‘‘ताल’, ‘‘नायक : द रियल हीरो’, और ‘‘पुकार’ जैसी कुछ यादगार फिल्मों में उनके अभिनय का लोहा हर कोई मानता है।