मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

विक्की कौशल ने शेयर की भगवान गणेश की पेंटिंग

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी छिपी प्रतिभा को लोगों के सामने पेश किया। पेंटिंग का शौक रखने वाले अभिनेता ने अपनी नवीनतम

WAf𝕏TGin🖨
विक्की कौशल ने शेयर की भगवान गणेश की पेंटिंग

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी छिपी प्रतिभा को लोगों के सामने पेश किया।

पेंटिंग का शौक रखने वाले अभिनेता ने अपनी नवीनतम रचना‚ भगवान गणेश की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की । विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्हें दोनों हाथों से अपनी पेंटिंग पकड़े हुए कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है।

गणेश को गहरे नीले–हरे रंग की पृष्ठभूमि पर ऐक्रेलिक रंग के साथ चमकीले सिग्नल लाल की छाया में चित्रित किया गया है।

भले ही विक्की ने अपने पोस्ट में यह नहीं लिखा कि उन्होंने पेंटिंग खुद बनाई है‚ लेकिन उन्होंने पेंटब्रश और कलर पैलेट पकड़े हुए एक कलाकार के इमोजी का इस्तेमाल करके उसी का संकेत दिया।