मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सीए फाइनल परीक्षा में डीपीएस, उदयपुर के सिद्धार्थ को पहले ही प्रयास में मिली सफलता 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के वाणिज्य संकाय के छात्र सिद्धार्थ भंडारी ने सीए फाइनल परीक्षा में सत्र 2021 में ऑल इंडिया रैंक 24 वां स्थान प्राप्त कर पहले प्रयास में प्रतिष्ठित

WAf𝕏TGin🖨
सीए फाइनल परीक्षा में डीपीएस, उदयपुर के सिद्धार्थ को पहले ही प्रयास में मिली सफलता 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के वाणिज्य संकाय के छात्र सिद्धार्थ भंडारी ने सीए फाइनल परीक्षा में सत्र 2021 में  ऑल इंडिया रैंक 24 वां स्थान प्राप्त कर पहले प्रयास में प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने बताया कि सिद्धार्थ एक मेधावी छात्र हैं। उन्होंने पहले प्रयास में सीएस परीक्षा भी पास की। 12वीं बोर्ड परीक्षा मैं भी 94.6 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई , प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाशाली छात्र सिद्धार्थ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।