मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

हीरो मोटोकॉर्प के वाहन एक अप्रैल से दो प्रतिशत महंगे होंगे

मुख्य बिंदु
  • देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में करीब दो प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।
  • कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपने मॉडलों को बनाने में बढ़ी हुईं लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।
  • वाहनों की नईं कीमतें अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
  • एक अप्रैल, 2023 से बीएस-छह उत्सर्जन मानक का अधिक सख्त दूसरा चरण लागू होने वाला है।
  • इस चरण के अनुरूप मॉडलों के विकास एवं उत्पादन पर वाहन कंपनियों की लागत बढ़ गईं है।
  • हीरो मोटोकॉर्प का भी यह फैसला उसी कड़ी में है।
WAf𝕏TGin✉🖨
हीरो मोटोकॉर्प के वाहन एक अप्रैल से दो प्रतिशत महंगे होंगे

देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में करीब दो प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपने मॉडलों को बनाने में बढ़ी हुईं लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।

वाहनों की नईं कीमतें अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एक अप्रैल, 2023 से बीएस-छह उत्सर्जन मानक का अधिक सख्त दूसरा चरण लागू होने वाला है।

इस चरण के अनुरूप मॉडलों के विकास एवं उत्पादन पर वाहन कंपनियों की लागत बढ़ गईं है। हीरो मोटोकॉर्प का भी यह फैसला उसी कड़ी में है।

कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।