मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सोने की वायदा कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में तेजी की वजह से भारत में भी बुधवार को सोने की वायदा कीमतें अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गईं। विभिन्न देशों में कोरोना के

WAf𝕏TGin🖨
सोने की वायदा कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में तेजी की वजह से भारत में भी बुधवार को सोने की वायदा कीमतें अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

विभिन्न देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों ने सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में भारत में सोने की वायदा कीमतें 48,871 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ अब तक के सबसे उच्च स्तर तक पहुंच गईं।

इस तरह 2020 में सोने की वायदा कीमतों में अब तक 25 फीसद का इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले 2019 में सोने के वायदा भाव में 25 फीसद का उछाल देखने को मिला था।

हालांकि, सोने की कीमतों में भारी तेजी की वजह से देश में सोने की खुदरा मांग में कमी आई है। भारत दुनियाभर में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

सर्राफा का आयात करने वाले एक बैंक से संबद्ध मुंबई के एक बैंक डीलर ने कहा, ''खुदरा मांग ना के बराबर है। खरीदार कीमतों में कमी की उम्मीद में अपनी खरीदी की योजना को फिलहाल टाल रहे हैं।''