मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

कैश रिजर्व रेशियो छूट के साथ विशेष ऋण सुविधा चौदह फरवरी से शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि कैश रिजर्व रेशियो छूट के साथ विशेष ऋण सुविधा चौदह फरवरी से शुरू होगी। इसके तहत दिये जाने वाले ऋण पर यह

WAf𝕏TGin🖨
कैश रिजर्व रेशियो छूट के साथ विशेष ऋण सुविधा चौदह फरवरी से शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि कैश रिजर्व रेशियो छूट के साथ विशेष ऋण सुविधा चौदह फरवरी से शुरू होगी। इसके तहत दिये जाने वाले ऋण पर यह छूट अगले पांच साल तक जारी रहेगी।

मुंबई में कल जारी विज्ञप्ति में रिजर्व बैंक ने कहा कि ऋण प्रदान करने की यह विशेष व्‍यवास्‍था छह महीने तक जारी रहेगी और इस वर्ष 31 जुलाई को समाप्‍त होगी।

1 जुलाई 2015 को जारी कैश रिजर्व रेशियो और एसएलआर संबंधी विज्ञप्ति के प्रावधानों के तहत बैंकों को प्रत्‍येक पखवाड़े के अंत में आरक्षित नकदी अनुपात में छूट प्राप्‍त किये जाने की जानकारी देने के लिए कहा गया है।