मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सेंसेक्स को 125 अंक चढा

बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 125 अंक चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां

WAf𝕏TGin🖨
सेंसेक्स को 125 अंक चढा

नई दिल्ली । बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 125 अंक चढ़ गया।

अन्य एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा बेहतर हुई।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 125.37 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,270.82 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 37,343.46 अंक के उच्चस्तर तक गया। जबकि नीचे में 37,193.57 अंक का स्तर छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 32.65 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,035.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक में सबसे अधिक 13.47 प्रतिशत का उछाल आया।

इस तरह की खबरें आई हैं कि डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर से यस बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती है।