नई दिल्ली । पात्र रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पीएलबी का भुगतान किया जाता है।
इस साल भी, लगभग 11.40 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर च्स्ठ राशि का भुगतान किया जा रहा है।
पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है।हर पात्र रेलवे कर्मचारी देय अधिकतम राशि 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये है।
यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘‘सी’’ कर्मचारियों को दी जाएगी।वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।
रेलवे ने 1670 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को यात्रा कराई।
