मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपरिषद द्वारा वार्ड संख्या 6,7,8,9 और 10 के वार्डवार हुआ शिविर आयोजित

जैसलमेर। निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत

WAf𝕏TGin✉🖨
नगरपरिषद द्वारा वार्ड संख्या 6,7,8,9 और 10 के वार्डवार हुआ शिविर आयोजित

जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किये जा रहे है।

आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर, पवन कुमार ने बताया कि आज गुरुवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 6,7,8,9 एवं 10 के शिविर आयोजित किये गये। श्रीमती अनुपमा जोरवाल, जिला कलक्टर महोदया जैसलमेर द्वारा शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।

शिविर के दौरान सभापति नगर परिषद जैसलमेर विजय डांगरा ने शिविर में उपस्थित वार्ड संख्या 6,7,8,9 व 10 के आमजन को संबोधित करते हुए उन्हें सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया तथा योजनाओं के बारें में जानकारी भी दी।

शिविर में विजय डांगरा, सभापति, नगर परिषद जैसलमेर एवं वन कुमार, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को 03 पट्टे (69ए), 05 नामान्तरण, 01 भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ शिविर के दौरान वार्डों से प्राप्त 18 शिकायतों का निस्तारण भी शिविर में ही किया गया।

इस शिविर में संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कल शुक्रवार, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11,12,13,14,15 के शिविर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे।