मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

भूमिका ग्रुप के साथ एएसके प्रॉपर्टी फंड ने 500 करोड़ रुपये के प्लेटफॉर्म समझौते पर किए

Udaipur - ब्लैकस्टोन समर्थित एएसके प्रॉपर्टी फंड ने घोषणा की कि उसने भूमिका ग्रुप के साथ 500 करोड़ रुपये के प्लेटफॉर्म समझौते पर हस्ताक्षर

WAf𝕏TGin🖨

Udaipur - ब्लैकस्टोन समर्थित एएसके प्रॉपर्टी फंड ने घोषणा की कि उसने भूमिका ग्रुप के साथ 500 करोड़ रुपये के प्लेटफॉर्म समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रस्तावित प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनसीआर के आकर्षक माइक्रो-मार्केट्स में विकसित होने वाली विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं, जिनमें आवासीय प्लॉटेड कॉलोनियां भी शामिल हैं, में निवेश किया जाएगा।

इस समझौते के तहत एएसके प्रॉपर्टी फंड ने फरीदाबाद स्थित एक प्लॉटेड डेवलपमेंट परियोजना में 125 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। यह परियोजना 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। फरीदाबाद तेजी से उभरता हुआ एनसीआर का एक महत्वपूर्ण माइक्रो-मार्केट है, जिसे पर्याप्त भूमि उपलब्धता, बेहतर होती आधारभूत संरचना और प्रतिस्पर्धी कीमतों का लाभ मिल रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी, प्रस्तावित एफएनजी एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-जेवर कॉरिडोर तथा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाएं क्षेत्र तक पहुंच को और बेहतर बनाएंगी तथा खरीदारों की रुचि को मजबूत करेंगी।

एएसके प्रॉपर्टी फंड के को-हेड एवं मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) भाविन जैन ने कहा -  भूमिका ग्रुप के साथ हमारा यह प्लेटफॉर्म समझौता आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में मजबूत और बड़े स्तर की साझेदारियां विकसित करने की हमारी निरंतर रणनीति को दर्शाता है।

भूमिका ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उद्धव पोद्दार ने कहा - एएसके प्रॉपर्टी फंड के साथ यह प्लेटफॉर्म समझौता भूमिका ग्रुप की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल पूंजी निवेश की साझेदारी नहीं है, बल्कि दो ऐसे संस्थानों का सहयोग है जो दीर्घकालिक मूल्य सृजन, अनुशासित कार्यशैली और उच्चतम स्तर की कॉर्पोरेट गवर्नेंस जैसी समान सोच रखते हैं।