उदयपुर | गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर के 41 वें स्थापना दिवस पर संस्थान द्वारा संचालित जी . एस. पब्लिक स्कूल सेक्टर 6,के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़े रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।
तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष डॉ एन.के.पंड्या की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में साधारण
सभा का आयोजन किया गया l जिसमें संस्थान के कार्यो की समीक्षा की गयी l
बैठक में संस्थान के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष डा. एन. के .पंड्या, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.सी पुरोहित, संस्थापक रहें
लक्ष्मीनारायण पंड्या का मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पाण्डे द्वारा पगड़ी एवं
उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।
बैठक में शिक्षाविद शिक्षा विभाग के
पूर्व अतिरिक्त निदेशक शिवजी गौड,
संस्थान उपाध्यक्ष अर्जुन
लाल सनाढ्य, डॉ शैलेंद्र पंड्या, सह-संचालिका कल्पना पांडे, सदस्य संध्या त्रिवेदी, रोहन भट्ट, श्रीमन तैमनी, रेणु भटनागर, मुक्ता भट्ट, अदिति उपाध्याय, विनोद प्रजापत, खुशबू पाण्डे ने भी विचार व्यक्त किए l
कार्यक्रम का संचालन सुभाष जोशी ने किया।
