मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

आश्रय केयर होम में प्रो. चांसलर अमेरिका सिंह नें मनाया अपनी पौत्री नविया सिंह का जन्मदिवस

, निराश्रित बालिकाओं के साथ जन्मदिन मना कर बाँटी खुशिया

मुख्य बिंदु
  • जयपुर, निम्स विश्वविद्यालय के प्रो.
  • अमेरिका सिंह नें जयपुर के आश्रय केयर होम की निराश्रित बालिकाओं के साथ खुशियों को सांझा कर अपनी पौत्री नविया सिंह का जन्मदिवस मनाया।
  • सिंह के परिवारजन पिता नवनीत सिंह, माता डॉ.
  • माधवी सिंह, दादी रीता सिंह दादा डॉ अमेरिका सिंह, बुआ डॉ सोनल सिंह भाई माधव सिंह बहन अदिति सिंह फूफा डॉ आदित्य सिंह राजपूत सहित मित्रगण उपस्थित थे।
  • इस अवसर पर शुभचिंतको और परिवारजनों नें नविया सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाए प्रदान की नविया सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सिंह परिवार नें जयपुर के आश्रय केयर होम की निराश्रित बालिकाओं के साथ समय व्यतीत कर केक काट कर जन्मदिन मनाया।
  • सिंह नें कहा की इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनकी आंखों में चमक देखने लायक थी।
WAf𝕏TGin✉🖨
आश्रय केयर होम में प्रो. चांसलर अमेरिका सिंह नें मनाया अपनी पौत्री नविया सिंह का जन्मदिवस
1 / 2

जयपुर, निम्स विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह नें जयपुर के आश्रय केयर होम की निराश्रित बालिकाओं के साथ खुशियों को सांझा कर अपनी पौत्री नविया सिंह का जन्मदिवस मनाया।

इस अवसर पर प्रो.सिंह के परिवारजन पिता नवनीत सिंह, माता डॉ. माधवी सिंह, दादी रीता सिंह दादा डॉ अमेरिका सिंह, बुआ डॉ सोनल सिंह भाई माधव सिंह बहन अदिति सिंह फूफा डॉ आदित्य सिंह राजपूत सहित मित्रगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर शुभचिंतको और परिवारजनों नें नविया सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाए प्रदान की नविया सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सिंह परिवार नें जयपुर के आश्रय केयर होम की निराश्रित बालिकाओं के साथ समय व्यतीत कर केक काट कर जन्मदिन मनाया।

प्रो. सिंह नें कहा की इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनकी आंखों में चमक देखने लायक थी। उन्होंने बच्चों को केक, भोजन और मिठाइयां, वितरित किए।

नविया के जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर उनके परिवार नें इस पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। खुशियां बांटने से ही सच्चा सुख मिलता है इससे समाज में एकता और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता हैं।

बच्चों से मेरा अटैचमेंट है। इसलिए पौत्री का जन्मदिन इस तरह बच्चों के साथ मनाने का मन था और ऐसा ही किया।

ये बच्चे भविष्य में देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। बच्चों से कीमती कुछ भी नहीं।

उनकी एक हंसी में कई तोहफे मिलते हैं। बच्चे अपने बीच यह आयोजन देख काफी खुश नजर आए।

उन्होंने कहा कि अनाथ यह बच्चे स्नेह के पात्र हैं, इनकी मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर उपेक्षित इन मासूमों की मदद करनी होगी, जिससे कि यह अपने दुःखों को भूलकर अपना जीवन ख़ुशी से जी सकें।

वे चाहते हैं कि अनाथ बच्चों की जिंदगी में भी खुशियां हों और वो भी अपनी जिंदगी का हर पल खुशी से मनाएं।