मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Zinc News

हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत स्माइल फाऊंडेशन के द्वारा मैत्री मन्थन संस्थान के सहयोग से रेफरल मरीजों को परीक्षण और ईलाज के लिए उदयपुर लाया गया ।

WAf𝕏TGin✉🖨

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से स्माइल फाउण्डेशन के द्वारा जावर माईन्स के २८ गावों में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में गत २० जूलाई को चर्म रोग पर निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन जावर माता मन्दिर पर किया गया ।

उक्त कैम्प के दौरान १८ मरीजों को रेफर किया गया था । उन मरीजों एवं कुछ अन्य को अग्रिम परीक्षण एवं उपचार के लिए स्माइल फाउंडेशन और मैत्री मन्थन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बस द्वारा उदयपुर लाया गया ।

उदयपुर में मैत्री के समन्वयक मिथुन गमेती एवं पूजा पालीवाल द्वारा हिन्दुस्तान जिंक के समन्वयक बद्री लाल एवं अन्नपूर्णा तथा स्माइल के सामुदायिक कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र, बद्री लाल मीणा, मुमताज एवं जाहिद अंसारी के संयुक्त सहयोग से समस्त मरीजों की जांच एवं परीक्षण किया गया ।

१० मरीजों को उपर्युक्त दवा एवं परामर्श के बाद वापस लाया गया । परिक्षणोपरान्त ०८ लोगों को अग्रिम परीक्षण हेतु चिकित्सालय में रखा गया है ।