मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Zinc News

मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन, 700 अभ्यर्थियों में से 300 का चयन

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित जिंक कौशल, उदयपुर में शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रोजगार की

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित जिंक कौशल, उदयपुर में शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन, 700 अभ्यर्थियों में से 300 का चयन

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित जिंक कौशल, उदयपुर में शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जोड़ना था।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एल. मेहता, पूर्व कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयएवं पूर्व उप महानिदेशक आईसीएआर, अंशुल मोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अरविंद शर्मा, आईआईएम उदयपुर, धर्मेंद्र विजय, वरिष्ठ प्रबंधक, पीएण्डडी आरएसएमएम, राजेश बारिया, उप प्रबंधक, सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालयय तथा दीपक कनेरिया, प्रबंधक पीएण्डडी आरएसएमएम, अभय गौतम, डिप्टी हेड सीएसआर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जॉब फेयर में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी,आईटी-आईटीईएस, डेटा एनालिटिक्स, मैनेजमेंट सहित कई क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया।

अभ्यर्थियों को 30 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, उद्योग की अपेक्षाओं को समझने तथा विभिन्न कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला।

इस मेगा जॉब फेयर में कुल 700़ से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 300़ अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनके कौशल को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

हिंदुस्तान जिंक द्वारा संचालित 6 स्किलिंग केंद्रों के माध्यम से 12,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया।