मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराते प्रतियोगिता में मास्टर साकेत सांवरिया का चयन

मुख्य बिंदु
  • गुरुनानक स्कूल, सेक्टर-4 के होनहार छात्र मास्टर साकेत सांवरिया का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराते प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय, खेल जगत एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
  • यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी।
  • मास्टर साकेत सांवरिया ने जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
  • उनके चयन में उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का विशेष योगदान रहा है।
  • मास्टर साकेत सांवरिया शिहान हरीश कुमार के मार्गदर्शन में द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट में कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
  • रेंशी हरीश कुमार ने बताया कि यह चयन न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर के कराते खेल के लिए भी गर्व की बात है।
WAf𝕏TGin🖨
69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराते प्रतियोगिता में मास्टर साकेत सांवरिया का चयन

उदयपुर। गुरुनानक स्कूल, सेक्टर-4 के होनहार छात्र मास्टर साकेत सांवरिया का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराते प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय, खेल जगत एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी।

मास्टर साकेत सांवरिया ने जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन में उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का विशेष योगदान रहा है।

मास्टर साकेत सांवरिया शिहान हरीश कुमार के मार्गदर्शन में द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट में कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेंशी हरीश कुमार ने बताया कि यह चयन न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर के कराते खेल के लिए भी गर्व की बात है।

विद्यालय प्रशासन, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने मास्टर साकेत को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।