मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मेवाड़ी रनर्स ने गोवा अल्ट्रा में किया शानदार प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के प्रतिष्ठित रनिंग ग्रुप मेवाड़ी रनर्स के छह धावकों ने 2–3 अगस्त 2025 को गोवा में आयोजित गोवा अल्ट्रा – द हेल रेस में सफलता पूर्वक भाग लेकर उदयपुर और मेवाड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
  • यह अल्ट्रा ट्रेल रेस भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक मानी जाती है, जहाँ धावकों को तटीय गर्मी और ऊबड़-खाबड़ जंगलों के बीच दौड़ना होता है।
  • 60 किलोमीटर श्रेणी में दौड़ने वाले धावक मे राहुल रांका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • सिंह राव ने सफलतापूर्वक रेस पूरी की।
  • निधान सिंह यादव ने भी मजबूत दौड़ के साथ फिनिश किया।
  • 30 किलोमीटर श्रेणी में दौड़ने वाले धावक मे राहुल रोत ने उत्कृष्ट दौड़ के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
WAf𝕏TGin🖨
मेवाड़ी रनर्स ने गोवा अल्ट्रा में किया शानदार प्रदर्शन


उदयपुर। राजस्थान के प्रतिष्ठित रनिंग ग्रुप मेवाड़ी रनर्स के छह धावकों ने 2–3 अगस्त 2025 को गोवा में आयोजित गोवा अल्ट्रा – द हेल रेस में सफलता पूर्वक भाग लेकर उदयपुर और मेवाड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह अल्ट्रा ट्रेल रेस भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक मानी जाती है, जहाँ धावकों को तटीय गर्मी और ऊबड़-खाबड़ जंगलों के बीच दौड़ना होता है।

60 किलोमीटर श्रेणी में दौड़ने वाले धावक मे राहुल रांका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। के.पी. सिंह राव ने सफलतापूर्वक रेस पूरी की। निधान सिंह यादव ने भी मजबूत दौड़ के साथ फिनिश किया। 30 किलोमीटर श्रेणी में दौड़ने वाले धावक मे राहुल रोत ने उत्कृष्ट दौड़ के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पवन पुजारी ने भी आत्मबल के साथ दूरी पूरी की। सिद्धार्थ आमेटा का भी गोवा के ट्रेल्स पर मजबूत प्रदर्शन रहा।

इस प्रदर्शन पर मेवाड़ी रनर्स समूह और पूरे उदयपुर की ओर से इन धावकों को हार्दिक बधाई दी गई है। टीम के संयोजक ने बताया कि यह सफलता युवा धावकों के लिए एक प्रेरणा है और राजस्थान में एंड्योरेंस रनिंग को नई दिशा देगी।