मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

द्रविड़ की सलाह पर अर्शदीप काउंटी मैचों में केंट का प्रतिनिधित्व करेंगे

मुख्य बिंदु
  • भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर बायें हाथ के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के आगामी काउंटी सत्र में केंट की टीम के लिए प्रथम श्रेणी के पांच मुकाबले में खेलेंगे।
  • केंट काउंटी टीम ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की।
  • यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, केंट ािकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून और जुलाईं के बीच काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों में टीम के प्रतिनिधित्व के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  • उनकी उपलब्धि हालांकि जरूरी मंजूरी के अधीन होगी।
  • अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने लाल गेंद के खेल में अपने कौशल को निखारने के लिए काउंटी में खेलने का फैसला किया।
WAf𝕏TGin🖨
द्रविड़ की सलाह पर अर्शदीप काउंटी मैचों में केंट का प्रतिनिधित्व करेंगे

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर बायें हाथ के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के आगामी काउंटी सत्र में केंट की टीम के लिए प्रथम श्रेणी के पांच मुकाबले में खेलेंगे।

केंट काउंटी टीम ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की।

यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, केंट ािकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून और जुलाईं के बीच काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों में टीम के प्रतिनिधित्व के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उनकी उपलब्धि हालांकि जरूरी मंजूरी के अधीन होगी। अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने लाल गेंद के खेल में अपने कौशल को निखारने के लिए काउंटी में खेलने का फैसला किया।