मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

आशु ने कांस्य जीता, अन्य पहलवानों ने किया निराश

मुख्य बिंदु
  • जगरेब | एशियाईं चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आशु ने रविवार को यहां जगरेब ओपन रैंकिंग सीरीज के समापन के दिन ग्रीको रोमन वर्ग में भारत के लिए 67 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
  • इस 23 साल के पहलवान ने लिथुआनिया के एडोमास ग्रिगलियुनास को 5-0 से हराकर भारत की तालिका में दूसरा कांस्य जोड़ा।
  • फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर-23 विश्व चैंपियन पहलवान अमन सहरावत ने प्रतियोगिता के शुरआती दिन पुरषों की 57 किग्रा में कांस्य जीता था।
  • आशु को द्रालीफिकेशन दौर में ईंरान के रेजा महदी अब्बासी ने 9-0 से हराया था उन्होंने रेपेशाज दौर में शानदार प्रदर्शन किया।
  • उन्होंने हंगरी के एडम फोइलेक को 8-0 से हराने के बाद नॉर्वे के हावर्ड जोर्जेसन को 9-0 से पटखनी देकर कांस्य पदक दौर में अपनी जगह पक्की की।
  • भारतीय पहलवान ने पहले पीरियड में तीन और दूसरे पीरियड में दो अंक जुटाए जिसके बाद सभी जज ने उन्हें विन बाईं डिसिजन घोषित किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
आशु ने कांस्य जीता, अन्य पहलवानों ने किया निराश

जगरेब | एशियाईं चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आशु ने रविवार को यहां जगरेब ओपन रैंकिंग सीरीज के समापन के दिन ग्रीको रोमन वर्ग में भारत के लिए 67 किग्रा में कांस्य पदक जीता। इस 23 साल के पहलवान ने लिथुआनिया के एडोमास ग्रिगलियुनास को 5-0 से हराकर भारत की तालिका में दूसरा कांस्य जोड़ा। फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर-23 विश्व चैंपियन पहलवान अमन सहरावत ने प्रतियोगिता के शुरआती दिन पुरषों की 57 किग्रा में कांस्य जीता था।

आशु को द्रालीफिकेशन दौर में ईंरान के रेजा महदी अब्बासी ने 9-0 से हराया था उन्होंने रेपेशाज दौर में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने हंगरी के एडम फोइलेक को 8-0 से हराने के बाद नॉर्वे के हावर्ड जोर्जेसन को 9-0 से पटखनी देकर कांस्य पदक दौर में अपनी जगह पक्की की।

भारतीय पहलवान ने पहले पीरियड में तीन और दूसरे पीरियड में दो अंक जुटाए जिसके बाद सभी जज ने उन्हें विन बाईं डिसिजन घोषित किया।