मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

लुकास हर्नाडेज चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर

मुख्य बिंदु
  • फ्रांस की 2018 की विश्व कप विजेता टीम के एक अन्य सदस्य लुकास हर्नाडेज चोटिल होने के कारण वर्तमान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनका इस सत्र में आगे खेलने की भी संभावना नहीं है।
  • चार साल पहले फ्रांस को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हर्नाडेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को अपनी टीम के पहले मैच के दौरान केवल आठ मिनट ही मैदान पर रहे और दाहिने घुटने की चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा।
  • फ़्रांसीसी फ़ुटबॉल महासंघ के बयान में कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, हमने एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी गंवा दिया है।
  • लुकास कभी हार नहीं मानने वाला खिलाड़ी है।
WAf𝕏TGin✉🖨
लुकास हर्नाडेज चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर

दोहा । फ्रांस की 2018 की विश्व कप विजेता टीम के एक अन्य सदस्य लुकास हर्नाडेज चोटिल होने के कारण वर्तमान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनका इस सत्र में आगे खेलने की भी संभावना नहीं है।

चार साल पहले फ्रांस को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हर्नाडेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को अपनी टीम के पहले मैच के दौरान केवल आठ मिनट ही मैदान पर रहे और दाहिने घुटने की चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा।

फ़्रांसीसी फ़ुटबॉल महासंघ के बयान में कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, हमने एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी गंवा दिया है। लुकास कभी हार नहीं मानने वाला खिलाड़ी है।