मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

कप्तान के रूप में परिपक्व हो गया हूं, कड़े फैसले ले सकता हूं : धवन

मुख्य बिंदु
  • शिखर धवन के लिए हिचकिचाहट और फैसले लेने में अनिश्चितता अब बीती बात हो गईं है और वह कप्तान के रूप में ऐसे निर्णय करने में नहीं हिचकिचाते हैं जो किसी खिलाड़ी को भले ही अच्छा न लगे लेकिन उससे टीम को फायदा पहुंचता है।
  • बाएं हाथ का यह बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ शुावार से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
  • यह पहला अवसर नहीं है जबकि धवन टीम की कप्तानी करेंगे।
  • इससे पहले भी वह कुछ अवसरों पर भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की अगुवाईं कर चुके हैं।
  • उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका (2-1), दक्षिण अफ्रीका (2-1) और वेस्टइंडीज (3-0) के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
  • दिल्ली के इस बल्लेबाज ने कहा कि समय के साथ उनकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है।
WAf𝕏TGin✉🖨
कप्तान के रूप में परिपक्व हो गया हूं, कड़े फैसले ले सकता हूं : धवन

नईं दिल्ली । शिखर धवन के लिए हिचकिचाहट और फैसले लेने में अनिश्चितता अब बीती बात हो गईं है और वह कप्तान के रूप में ऐसे निर्णय करने में नहीं हिचकिचाते हैं जो किसी खिलाड़ी को भले ही अच्छा न लगे लेकिन उससे टीम को फायदा पहुंचता है।

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ शुावार से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

यह पहला अवसर नहीं है जबकि धवन टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले भी वह कुछ अवसरों पर भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की अगुवाईं कर चुके हैं।

उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका (2-1), दक्षिण अफ्रीका (2-1) और वेस्टइंडीज (3-0) के खिलाफ जीत दर्ज की थी। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने कहा कि समय के साथ उनकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है।