मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत ने श्रीलंका को 34 रन से हराया

मुख्य बिंदु
  • जेमिमा रोड्रिगेज की वापसी पर खेली गयी अहम पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 34 रन से जीत दर्ज की।
  • महज 139 रन के स्कोर का बचाव करते हुए बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (22 रन देकर दो विकेट) ने पावरप्ले के बाद अपनी मौजूदगी दर्ज करायी और खतरनाक दिख रही श्रीलंकाईं कप्तान चामरी अटापट्टू (16 रन) और हर्षिता मादावी (10 रन) को तीन गेंद के अंदर आउट कर दिया।
  • सात ओवर में श्रीलंका ने 27 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिये थे।
  • इसके बाद टीम दबाव में आ गयी और वह कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचती नहीं दिखी।
  • फिर तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की कसी गेंदबाजी ने उसकी उम्मीदें तोड़ दी जिन्होंने चार ओवर में एक मेडन से 13 रन देकर एक विकेट झटका।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारत ने श्रीलंका को 34 रन से हराया

दाम्बुला । जेमिमा रोड्रिगेज की वापसी पर खेली गयी अहम पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने गुरूवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 34 रन से जीत दर्ज की।

महज 139 रन के स्कोर का बचाव करते हुए बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (22 रन देकर दो विकेट) ने पावरप्ले के बाद अपनी मौजूदगी दर्ज करायी और खतरनाक दिख रही श्रीलंकाईं कप्तान चामरी अटापट्टू (16 रन) और हर्षिता मादावी (10 रन) को तीन गेंद के अंदर आउट कर दिया।

सात ओवर में श्रीलंका ने 27 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद टीम दबाव में आ गयी और वह कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचती नहीं दिखी।

फिर तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की कसी गेंदबाजी ने उसकी उम्मीदें तोड़ दी जिन्होंने चार ओवर में एक मेडन से 13 रन देकर एक विकेट झटका।