मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-23 पांच देशों के टूर्नामेंट में यूक्रेन को 3-0 से हराया

मुख्य बिंदु
  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां अंडर-23 पांच देशों के टूर्नामेंट में यूक्रेन पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।
  • इस तरह टीम को अभी तक किसी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
  • भारत के लिये निकिता टोप्पो ने 33वें, मंजू चौरिसया ने 44वें और ब्यूटी डुंगडुंग ने 55वें मिनट में गोल किये।
  • यूक्रेन को पांच मिनट के भीतर अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने इसे रोक दिया।
  • भारत ने धीरे धीरे मैच पर शिंकजा कसना शुरू किया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, हालांकि टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।
  • भारत को दूसरे द्रार्टर में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम ने फिर मौका गंवा दिया जिससे हाफ टाइम तक कोईं भी टीम गोल नहीं कर सकी।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-23 पांच देशों के टूर्नामेंट में यूक्रेन को 3-0 से हराया

डबलिन । भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां अंडर-23 पांच देशों के टूर्नामेंट में यूक्रेन पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

इस तरह टीम को अभी तक किसी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारत के लिये निकिता टोप्पो ने 33वें, मंजू चौरिसया ने 44वें और ब्यूटी डुंगडुंग ने 55वें मिनट में गोल किये।

यूक्रेन को पांच मिनट के भीतर अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने इसे रोक दिया। भारत ने धीरे धीरे मैच पर शिंकजा कसना शुरू किया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, हालांकि टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।

भारत को दूसरे द्रार्टर में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम ने फिर मौका गंवा दिया जिससे हाफ टाइम तक कोईं भी टीम गोल नहीं कर सकी। फिर भारत ने तीसरे द्रार्टर के तीसरे मिनट में निकिता टोप्पो के मैदानी गोल से बढ़त बनायी।

तीसरे द्रार्टर के खत्म होने से एक मिनट पहले ही टीम ने मंजू चौरसिया के गोल से बढ़त दोगुनी कर दी। चौथे द्रार्टर में यूक्रेन ने पहला गोल करने की कोशिश में जवाबी हमले करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय रक्षण मजबूत बना रहा और उन्हें कोईं मौका नहीं दिया।