मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत ने थामस कप में नीदरलैंड को 5-0 से हराया

मुख्य बिंदु
  • भारतीय पुरष बैडमिंटन टीम ने ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 5- 0 से हराकर थॉमस कप फाइनल में शानदार शुरआत की।
  • रविवार की रात को खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने पुरष एकल में जोरान द्रीकेल को 21-12, 21- 14 से हराकर टीम को अच्छी शुरआत दिलायी।
  • इसके बाद सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने रूबेन जिल और टाइस वैन डेर लेक को 21-19 21-12 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।
  • वि चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साईं प्रणीत ने दूसरे एकल मैच में रॉबिन मेसमैन को 21-4, 21-12 से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
  • एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने दूसरे युगल मुकाबले में एंडी बुइसिक और ब्रायन वासिन्क को 21-12 21-13 से हराया जबकि समीर वर्मा ने तीसरे और अंतिम एकल मैच में गिज ड्यूज को 21-6 21-11 से पराजित किया जिससे भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।
WAf𝕏TGin🖨
भारत ने थामस कप में नीदरलैंड को 5-0 से हराया

भारतीय पुरष बैडमिंटन टीम ने ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 5- 0 से हराकर थॉमस कप फाइनल में शानदार शुरआत की। रविवार की रात को खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने पुरष एकल में जोरान द्रीकेल को 21-12, 21- 14 से हराकर टीम को अच्छी शुरआत दिलायी।

इसके बाद सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने रूबेन जिल और टाइस वैन डेर लेक को 21-19 21-12 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

वि चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साईं प्रणीत ने दूसरे एकल मैच में रॉबिन मेसमैन को 21-4, 21-12 से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने दूसरे युगल मुकाबले में एंडी बुइसिक और ब्रायन वासिन्क को 21-12 21-13 से हराया जबकि समीर वर्मा ने तीसरे और अंतिम एकल मैच में गिज ड्यूज को 21-6 21-11 से पराजित किया जिससे भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।