मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

अच्छी शुरुआत की जरूरतः धवन

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को कहा कि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम और मजबूत होगी जिससे टीम आईपीएल में अपने अभियान

WAf𝕏TGin✉🖨
अच्छी शुरुआत की जरूरतः धवन

दुबई । दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को कहा कि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम और मजबूत होगी जिससे टीम आईपीएल में अपने अभियान को शानदार तरीके से आगे बढने की कोशिश करेगी।

आईपीएल २०२१ के बायो–बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में कई फ्रेंचाइजियों के खिलाडि़यों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था।

लीग का दूसरा चरण १९ सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा । धवन ने फ्रेंचाइजी से जारी विज्ञप्ति में कहा‚ ‘हम लीग के पहले चरण में शानदार लय में थे लेकिन उसके स्थगित होते ही यह लय टूट गयी।

ऐसे में हमें फिर से उस लय को हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी।' इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने कहा‚ ‘अच्छी बात यह है कि टीम का संतुलन अच्छा है और श्रेयस अय्यर की वापसी से वह और मजबूत हुई है।' अय्यर चोटिल होने के कारण लीग के पहले चरण का हिस्सा नहीं बन पाए थे।