मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उठाया हैरान करने वाला कदम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बड़ा और हैरान करने वाला कदम उठाया है। ईसीबी ने एक झटके में 60 से ज्यादा लोगों बेरोजगार करने का फैसला किया

WAf𝕏TGin🖨
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उठाया हैरान करने वाला कदम

लंदन । इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बड़ा और हैरान करने वाला कदम उठाया है।

ईसीबी ने एक झटके में 60 से ज्यादा लोगों बेरोजगार करने का फैसला किया है। बोर्ड कोरोना वायरस महामारी की वजह से अपने यहां 20 फीसदी कर्मचारी कम करने का फैसला कर चुका है।

इस तरह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से जुड़े 62 लोगों की नौकरी जाएगी। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरीसन ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

टॉप हैरीसन ने ईसीबी की वेबसाइट पर जारी किए गए बयान में कहा है कि यह कदम कोविड-19 महामारी के कारण आए आर्थिक संकट के कारण उठाया जा रहा है।

हैरीसन ने अपने बयान में कहा है, "हाल के सप्ताह में हमने ईसीबी के ढांचे और बजट की समीक्षा की है, ताकि लागत को हमारे उद्देश्यों की पूर्ती के लिए कम किया जा सके।