मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय टीम नहीं जा रही है साउथ अफ्रीका दौरे पर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के दावे को नकारते हुए कहा कि बोर्ड ने अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का

WAf𝕏TGin🖨
भारतीय टीम नहीं जा रही है साउथ अफ्रीका दौरे पर

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के दावे को नकारते हुए कहा कि बोर्ड ने अगस्त में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है, सिर्फ इसकी संभावनाओं पर चर्चा हुई है। सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ और कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने गुरूवार को कहा था बीसीसीआइ ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हामी भर दी है, लेकिन धूमल ने उनकी बातों को नकार दिया।