मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लिया बड़ा रिस्क

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ा रिस्क लिया और खुद को बैटिंग ऑर्डर में नीचे

WAf𝕏TGin✉🖨
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लिया बड़ा रिस्क

नई दिल्ली । भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बड़ा रिस्क लिया और खुद को बैटिंग ऑर्डर में नीचे धकेल दिया।

नंबर 3 पर रहकर आइसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज की उपलब्धि प्राप्त विराट कोहली ने केएल राहुल और शिखर धवन को एकसाथ खिलाने चक्कर में अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को नंबर 3 पर भेजा, जबकि दुनिया के हर एक शख्स को पता है कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नंबर 3 पर विराट कोहली से बेहतर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं है।