मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

नेपाल में दक्षिण एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड प्रतिस्पर्धाओं में भारत का दबदबा

नेपाल में चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों का दबदबा जारी है। उन्‍होंने विभिन्‍न प्रतिस्‍पर्धाओं में आज पांच स्‍वर्ण, तीन रजत और दो कांस्‍य पदक

WAf𝕏TGin🖨
नेपाल में दक्षिण एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड प्रतिस्पर्धाओं में भारत का दबदबा

नेपाल में चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों का दबदबा जारी है। उन्‍होंने विभिन्‍न प्रतिस्‍पर्धाओं में आज पांच स्‍वर्ण, तीन रजत और दो कांस्‍य पदक जीते। पुरूषों के चक्‍का फैंक वर्ग में कृपाल सिंह, महिला वर्ग में नवजीत कौर, पुरूषों की लंबी कूद में लोकेश सत्‍यना, महिलाओं की दो सौ मीटर दौड़ में अर्चना ससनीत और पुरूषों की दस हजार मीटर दौड़ स्‍पर्धा में सुरेश कुमार ने स्‍वर्ण पदक जीते।