मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय खो खो टीम की विजयी शुरुआत

गत चैंपियन भारतीय खो-खो टीम ने 13वें सैफ खेलों में विजयी शुरुआत करते हुए श्रीलंका को रविवार को पारी और 13 अंक से हरा दिया। बालासाहेब पोकार्डे के नेतृत्व

WAf𝕏TGin🖨
भारतीय खो खो टीम की विजयी शुरुआत

काठमांडू। गत चैंपियन भारतीय खो-खो टीम ने 13वें सैफ खेलों में विजयी शुरुआत करते हुए श्रीलंका को रविवार को पारी और 13 अंक से हरा दिया। बालासाहेब पोकार्डे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अब सोमवार को दो मैच खेलेगी। भारत का सुबह मेजबान नेपाल से और बाद में बंगलादेश से मुकाबला होगा। बंगलादेश ने 2016 के सैफ खेलों में रजत पदक जीता था। खो-खो टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मंगलवार को और फाइनल बुधवार को होगा। खो-खो को 2016 में पहली बार सैफ खेलों में शामिल किया गया था।