मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मिशेल मार्श ने मारा दीवार पर मुक्का

आलराउंडर मिशेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि दीवार पर मुक्का मारने के कारण उनके दायें हाथ में चोट लग गयी

WAf𝕏TGin🖨
मिशेल मार्श ने मारा दीवार पर मुक्का

सिडनी। आलराउंडर मिशेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि दीवार पर मुक्का मारने के कारण उनके दायें हाथ में चोट लग गयी है।

उनकी इस हरकत को आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने ‘‘बेवकूफाना’ करार दिया। पश्चिम आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने रविवार को तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच में 53 रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में दीवार पर अपना गुस्सा निकाला।

इससे उनके हाथ पर चोट लग गयी। स्कैन से पता चला है कि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।

मार्श ने इसके बाद अपनी हरकत के लिये माफी मांगी और कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है।