मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

धोनी-पेस ने खेला फुटबाल

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां फुटबाल मैच में हिस्सा लिया। यह मैच चैरिटी के लिए खेला गया।

WAf𝕏TGin🖨
धोनी-पेस ने खेला फुटबाल

मुंबई । पूर्व भारतीय क्रि केट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां फुटबाल मैच में हिस्सा लिया।

यह मैच चैरिटी के लिए खेला गया।धोनी का कामकाज देखने वाली कंपनी रिति स्पोर्ट्स ने सोमवार को फेसबुक पर इन दोनों खिलाड़ियों और कई अन्य की तस्वीरें साझा की।

इसमें कहा गया है, ‘‘चैरिटी फुटबाल मैच के लिए मुंबई में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी।’ धोनी और पेस को हालांकि अभ्यास की जर्सी पहने हुए दिखाया गया है जिसमें ‘‘प्लेइंग फॉर ह्यूमेनिटी’ लिखा हुआ है।

चैरिटी का कारण और मैच की तिथि स्पष्ट नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज और द अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए अनुपलब्ध रखा जिससे उनके संभावित संन्यास को लेकर काफी कयास लगाए गए।