मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

जर्मन कप में कोटबस को हराया बायर्न म्यूनिख ने

रोबर्ट लेवानदोवस्की और क्लब के लिए पदार्पण कर रहे लुकास हर्नाडेज के गोल से बायर्न म्यूनिख ने कोटबस को 3-1 से हराकर जर्मन कप फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह

WAf𝕏TGin🖨
जर्मन कप में कोटबस को हराया बायर्न म्यूनिख ने

बर्लिन। रोबर्ट लेवानदोवस्की और क्लब के लिए पदार्पण कर रहे लुकास हर्नाडेज के गोल से बायर्न म्यूनिख ने कोटबस को 3-1 से हराकर जर्मन कप फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। लेवानदोवस्की और हर्नाडेज के अलावा बायर्न के लिए किंगस्ले कोमान ने भी गोल किया। मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल बर्कन टेज ने पेनल्टी पर दागा। बायर्न को 1994 से इस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।