मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव मागो (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा गुरूवार को केन्द्रीय कारागृह, श्रीगंगानगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  • निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर भी साथ रहे।
  • कारागृह का निरीक्षण अधीक्षक श्री महावीर प्रसाद मीणा द्वारा करवाया गया।
  • निरीक्षण के दौरान सेशन न्यायाधीश श्री संजीव मागो द्वारा अलग-अलग बैरकों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  • सजाबंदियों व विचाराधीन बंदियों से वार्ता कर जेल में मिलने वाले भोजन, पानी व चाय की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
  • सभी बंदियों द्वारा कारागृह में भोजना अच्छा मिलना बताया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव मागो (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा गुरूवार को केन्द्रीय कारागृह, श्रीगंगानगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर भी साथ रहे। कारागृह का निरीक्षण अधीक्षक श्री महावीर प्रसाद मीणा द्वारा करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान सेशन न्यायाधीश श्री संजीव मागो द्वारा अलग-अलग बैरकों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सजाबंदियों व विचाराधीन बंदियों से वार्ता कर जेल में मिलने वाले भोजन, पानी व चाय की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

सभी बंदियों द्वारा कारागृह में भोजना अच्छा मिलना बताया गया। इस दौरान कारागृह में स्थित बैरकों में रंग-रोगन का कार्य होना पाया गया।

कारागृह में साफ-सफाई सम्बंधी कोई शिकायत नहीं मिली। कारागृह में उद्योगशाला बैरक व आईटीआई के तहत मिलने वाले प्रशिक्षण के बारे में देखा गया।

उद्योगशाला में निवार बनवाये जाने का कार्य चलना पाया गया।

एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा बंदियों से उनके प्रकरणों में पैरवी हेतु अधिवक्ता के बारे में पूछा गया तो समस्त बंदियों के पास अपने प्रकरणों में अधिवक्ता होना पाया गया।

एडीजे श्री सुथार द्वारा बंदियों को विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक भी किया गया ताकि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित ना रह पाये।

कारागृह में भोजन की गुणवत्ता व डाइट स्केल की जांच की तो बंदीगण द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। सजाबंदियों की परिजनों से वार्ता करवाने हेतु प्रत्येक वार्ड के बाहर ही एसटीडी की सुविधा होना पाई गई।

इस अवसर पर केन्द्रीय कारागृह के उपाधीक्षक श्री धीरज कुमार, कारापाल, श्री ओमप्रकाश सहित कारागृह स्टाफ व चिकित्सा अधिकारी श्री शिवप्रीत सिंह गिल उपस्थित रहे। इसके साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ श्री रोहताश यादव उपस्थित रहे। उनके द्वारा सप्ताह में दो दिवस जेल विजिट कर नई आमद बंदियों से वार्ता कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।