मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शहरी सेवा शिविर 2025 19 एवं 24 सितम्बर को आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का निदान जल्द हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
  • मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न नगर निकायों में शहरी सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
  • इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।
  • जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरी सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
  • इसी क्रम में नगर परिषद श्रीगंगानगर की ओर से 19 सितम्बर को वार्ड नम्बर 23, 24, 25, 26 ,27, 28, 29,30, 31, 32 के लिये भाटिया धर्मशाला में शिविर आयोजित किया जायेगा।
  • 24 सितम्बर को वार्ड नम्बर 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के लिये एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में शिविर का आयोजन होगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का निदान जल्द हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न नगर निकायों में शहरी सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरी सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।

इसी क्रम में नगर परिषद श्रीगंगानगर की ओर से 19 सितम्बर को वार्ड नम्बर 23, 24, 25, 26 ,27, 28, 29,30, 31, 32 के लिये भाटिया धर्मशाला में शिविर आयोजित किया जायेगा। 24 सितम्बर को वार्ड नम्बर 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के लिये एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में शिविर का आयोजन होगा।