मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के कायराने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे - विधानसभाध्यक्ष देवनानी

देवनानी ने विधानसभा को धमकी भरे मेल भेजे जाने की भर्त्सना की

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा भवन को भेजे गए धमकी भरे मेल की भर्त्सना की है।
  • देवनानी ने कहा है कि राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के के देश को तोड़ने वाले मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
  • देवनानी ने कहा कि विधानसभा भवन जैसी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्था पर हमले किए जाने का मेल भेजे जाने वाला कायराना प्रयास से समाज भयभीत नहीं है बल्कि भय का वातावरण बनाने वाले ऐसे हमलावरों के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देने के लिए लोग एकजुट रहेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के कायराने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे - विधानसभाध्यक्ष देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा भवन को भेजे गए धमकी भरे मेल की भर्त्सना की है।  देवनानी ने कहा है कि राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के के देश को तोड़ने वाले मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। 

 

देवनानी ने कहा कि विधानसभा भवन जैसी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्था पर हमले किए जाने का मेल भेजे जाने वाला कायराना प्रयास से समाज भयभीत नहीं है बल्कि भय का वातावरण बनाने वाले ऐसे हमलावरों के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देने के लिए लोग एकजुट रहेंगे।