मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान करें केंद्र सरकार - श्री सुखराम विश्नोई

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के श्रम मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने गुरुवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय से मुलाकात की।
  • उन्होंने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों सहित साँचैर विधानसभा से जुड़े भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 68 और एलिवेटेड एक्सप्रेस की समस्याओं को लेकर अथॉरिटी की चेयरपर्सन को अवगत करवाते हुए कहा कि इन राजमार्ग परियोजनाओं से किसानों को हो रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
  • श्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों के खेत बंट गए हैं और रास्ते बंद हो गए हैं।
  • ऐसे में उन्हें गुजरात की तर्ज पर सर्विस लेन व रास्ते उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय ने मौका रिपोर्ट मंगवाकर हमारी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
  • मुलाकात के दौरान सांसद देवजी पटेल भी मौजूद थे।
WAf𝕏TGin🖨
भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान करें केंद्र सरकार - श्री सुखराम विश्नोई

नई दिल्ली । राजस्थान के श्रम मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने गुरुवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों सहित साँचैर विधानसभा से जुड़े भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 68 और एलिवेटेड एक्सप्रेस की समस्याओं को लेकर अथॉरिटी की चेयरपर्सन को अवगत करवाते हुए कहा कि इन राजमार्ग परियोजनाओं से किसानों को हो रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

      श्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों के खेत बंट गए हैं और रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में उन्हें गुजरात की तर्ज पर सर्विस लेन व रास्ते उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

      उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय ने मौका रिपोर्ट मंगवाकर हमारी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान सांसद देवजी पटेल भी मौजूद थे।