मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जयपुर, भरतपुर और धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही के साथ

WAf𝕏TGin✉🖨
जयपुर, भरतपुर और धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश

जयपुर। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही के साथ सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक कोटा में 8.6 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर में 8.0 मिलीमीटर, वनस्थली में 6.8 मिलीमीटर और बूंदी में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, जयपुर, भरतपुर, और धौलपुर सहित कई जिलों में आज सुबह भी बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही और बरसात के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है।