मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन का प्रकोप

उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा

WAf𝕏TGin🖨
उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन का प्रकोप

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया।